हमारा परिसर
हमारा परिसर
स्कूल में कुछ खास सुविधाएँ हैं
हमारा स्कूल परिसर स्वच्छ, सुरक्षित और शिक्षार्थियों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। यहाँ पर विशाल कक्षाएँ, विज्ञान प्रयोगशालाएँ, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय और खेल के मैदान जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
ऑडिटोरियम
हमारे विद्यालय का भव्य ऑडिटोरियम आधुनिक ध्वनि और प्रकाश व्यवस्था से सुसज्जित है, जहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम, कार्यशालाएँ और सेमिनारों का नियमित आयोजन होता है।
म्यूजिक/डांस रूम
विद्यालय में एक सुसज्जित म्यूजिक और डांस रूम है, जहाँ छात्र अपनी कला प्रतिभा को निखारते हैं और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेते हैं।
स्मार्ट क्लासेस
हमारे विद्यालय में स्मार्ट क्लासेस की सुविधा उपलब्ध है, जहाँ डिजिटल तकनीक के माध्यम से पढ़ाई को रोचक और प्रभावशाली बनाया जाता है।
हॉस्टल
विद्यालय में सुरक्षित और सुव्यवस्थित हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध है, जहाँ छात्रों को आरामदायक वातावरण, स्वच्छ भोजन और अनुशासित जीवनशैली प्रदान की जाती है।
ट्रांसपोर्ट सुविधा
विद्यालय में सुचारु और सुरक्षित ट्रांसपोर्ट सुविधा उपलब्ध है, जिसके माध्यम से छात्र-छात्राएँ समय पर और सुविधा पूर्वक विद्यालय पहुँचते हैं।
पुस्तकालय
हमारे विद्यालय का पुस्तकालय ज्ञान का खजाना है, जहाँ विद्यार्थियों के लिए पुस्तकों, पत्रिकाओं और डिजिटल संसाधनों की समृद्ध व्यवस्था उपलब्ध है
एनसीसी / एनएसएस
विद्यालय में एनसीसी और एनएसएस जैसी इकाइयाँ सक्रिय रूप से संचालित होती हैं, जो विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक सेवा की भावना का विकास करती हैं।
विज्ञान पार्क
विद्यालय परिसर में एक आकर्षक विज्ञान पार्क स्थापित है, जहाँ छात्र खेल-खेल में वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझते और अनुभव करते हैं।
खेल एवं शारीरिक शिक्षा
आउटडोर व इनडोर खेलों की व्यवस्था (जैसे – क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन) वार्षिक खेल महोत्सव व प्रतिस्पर्धाएँ
प्राथमिक चिकित्सा
आवश्यक दवाओं और प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल किट आकस्मिक स्थिति में त्वरित सहायता
अनुभवी और समर्पित शिक्षकगण
विषय विशेषज्ञ शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तिगत विकास पर विशेष ध्यान
स्वच्छ, हरा-भरा और अनुशासित परिसर
स्वच्छता, हरियाली और अनुशासन को प्राथमिकता छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना
